बिना डीएल भगा रहा था कार, छह को कुचला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिलीप (20) नाम के युवक ने कार साफ करने के बहाने मालिक से कार की चाबी ली थी। बाद में वह हवाखोरी के लिए निकल गया था। पुलिस ने कार जब्त कर व धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि फरवरी महीने में हौजखास थाना क्षेत्र में भी कार साफ करने वाले एक युवक ने दो लोगों को रौंद दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी।
कार विदेश मंत्रालय में तैनात अंडरसेक्रेटरी की थी। दुर्घटना के शिकार लोग कुसुमपुर पहाड़ी के रहने वाले हैं। बच्चे अपने-अपने परिजनों के साथ घर जाने के लिए वसंत विहार के चिनमैया विद्यालय के समीप सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे। तभी शाम सवा पांच बजे एक तेज रफ्तार होंडा सिविक कार वहां आई तथा उन्हें टक्कर मार दी। इसमें रश्मी (7), पूजा (6), काजल (6), मोहित (6) गंगा (28) तथा सउदान (32) बुरी तरह घायल हो गए।
लोगों की सूचना पर बाद में पुलिस ने उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां तीन बच्चों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। सभी बच्चे एमसीडी स्कूल के हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिलीप काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था। घटनास्थल के समीप उसका संतुलन बिगड़ गया तथा उसने टक्कर मार दी।












Click it and Unblock the Notifications