पति-पत्नी और वो में गई सिपाही की जान

Murder
दिल्ली ( ब्यूरो)। बाइक पर सवार बदमाशों ने कंझावला थाना इलाके में सिपाही राजेंद्र सिंह खतरी (27) को गोलियों से छलनी कर दिया। हालांकि शुरू में पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेंद्र की हादसे में मौत हुई है। उसकी ड्यूटी रिठाला मेट्रो स्टेशन पर थी। उसने एक महीने की छुट्टी मांगी थी। पुलिस का कहना है कि रंजिश के चलते सिपाही की हत्या की गई है।

सूत्रों के मुताबिक हत्या का संबंध अवैध रिश्तों से है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर देगी। राजेंद्र को चलती गाड़ी में आगे से गोली मारी गई है। इसके बाद पेड़ से टकरा कर कार रुक गई। एक गोली राजेंद्र को जबकि तीन गोलियां उसकी कार में लगी। पुलिस का कहना है कि रंजिश के चलते सिपाही की हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि कराला गांव के पास दुर्घटना हो गई है। पुलिस पंजाब खोड़ गांव निवासी घायल राजेंद्र को अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। अस्पताल जाने पर पुलिसकर्मियों को पता चला कि राजेंद्र को गोली मारी गई है। राजेंद्र वर्ष 2001 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। उसकी ड्यूटी रिठाला मेट्रो स्टेशन पर थी। उसने एक महीने की छुट्टी मांगी थी।

शुक्रवार आठ बजे ड्यूटी खत्म करके वह कहीं चला गया था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर लौट रहा था। कराला गांव के पास उस पर जानलेवा हमला कर किया गया। पुलिस के अनुसार राजेंद्र के साथ लूटपाट नहीं की गई है। शुरुआती जांच में मामला रोडरेज का भी नहीं लगा है। ऐसे में माना जा रहा है कि रंजिशन सिपाही की हत्या की गई है। देखा जा रहा है कि ड्यूटी खत्म करने के बाद सिपाही कहां गया था और किन-किन लोगों से मिला था।

वहीं शनिवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। राजेंद्र की दो बेटियां और एक आठ माह का बेटा है। वारदात के बाद उसके गांव में मातम है। एक पड़ोसी ने बताया कि राजेंद्र व्यवहारी व्यक्ति था। वहीं परिजनों बात करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जाच में पता चला है कि हत्या के पीछे अवैध रिश्ते का मामला है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+