रसोई गैस लीक होने से पूरा परिवार के 4 लोग जिंदा जले

इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल मां-बेटे को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय पप्पू, 17 वर्षीय बिहारी, 10 वर्षीय प्रीति और छह वर्षीय अन्नू के रूप में की गई है।
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि न्यू चंद्रावल नगर में मोहर सिंह नामक व्यक्ति अपनी पत्नी फूलवती व तीन बच्चों के साथ रहता है। कुछ दिन पूर्व फूलवती को बेटा हुआ था। इस बच्चे का शुक्रवार शाम को नामकरण कार्यक्रम रखा था। इसमें शामिल होने के लिए मोहर का दोस्त बिहारी भी आया था।
इसके अलावा एक अन्य रिश्तेदार पप्पू भी वहां था। दोपहर बाद फूलवती खाना पकाने के लिए रसोई में गैस जलाने गई, लेकिन जैसे ही उसने माचिस जलाई तो कमरे में फैली गैस से आग लग गई। इससे वहां मौजूद चार लोगों की बुरी तरह झुलस जाने से मौत हो गई। बाद में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।












Click it and Unblock the Notifications