भंवरी के भंवर में आई तीसरी चार्जशीट

एसीएमएम सीबीआई की अदालत में सीबीआई के इन्वेस्टिगेटिव अधिकारी इंस्पेक्टर विशाल की ओर से पेश इस चार्जशीट में इंद्रा विश्नोई को भंवरी के अपहरण,मर्डर व सबूत मिटाने की साजिश का मुख्या सूत्रधार बताया गया है। इस चार्जशीट के अनुसार ये सभी लोग भंवरी के आतंक से परेशान थे।
आपको बताते चले की इंद्रा इस योजना की मुख्य मास्टर माइंड थी जो सहीराम व सोहनलाल के माध्यम से महीपाल मदेरणा से मिलीं और मदेरणा के साथ बैठ भंवरी को खत्म करने की योजना बनाई। पिछली तफ्तीश पर अगर गौर किया जाये तो सहीराम व इंद्रा की मीटिंग इंद्रा के घर पर ही हुई थी तथा इसमें शुरुआत से ही इस बात का पूरा ख़याल रखा गया था की इस साजिश में सारा आरोप महिपाल पर लगा दिया जाये प्रारंभिक तफ्तीश में ये भी सामने आया था की रेशमा राम इंद्रा के बेहद करीब थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने में इंद्रा का साथ दिया था।
अपनी चार्जशीट में सीबीआई इंस्पेक्टर विशाल ने ये भी बताया है की घटना के दिन वारदात को अंजाम देने के लिए जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल हुआ उसके सिम की अदला बदली की गई थी जहां इसके माध्यम से उनका मकसद पुलिस को अंधेरे में रखना था इसके माध्यम से उनको ये लगा की ऐसा करने से पुलिस उन्हें आसानी से नहीं ढूँढ पायगी और वो पुलिस को गुमराह करने में कामयाब होंगे। वहीं दूसरी तरफ दिनेश और पुखराज ने भंवरी के अपहरण के लिए महीपाल से 10 लाख रूपये भी प्राप्त किये थे।
गौरतलब है की,इस चार्जशीट में मुख्य आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120-बी, 364, 201, 302 और एससी- एसटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications