अमेरिका के बोस्टन में नस्लभेद, भारतीय छात्र की हत्या

वहीं अगर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हत्या नस्ल भेद के कारण हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के नाम की घोषणा अभी नहीं कर पा रही है केवल उसे ये जानकारी है की युवक ओड़िसा का मूल निवासी है। जो यहां रहकर स्नातक की पढाई कर रहा था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 2.30 बजे बोस्टन ग्लोब पुलिस को सुचना मिली की ऑलस्टोन स्ट्रीट पर एक अज्ञात भारतीय युवक लहुलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है,जिसपर गोलियों से प्रहार किया गया है। जहाँ मौके पर पहुंची पोलिसे को युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बोस्टन पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की हो सकता है की युवक को रंग भेद या नस्ल भेद के कारणों के चलते गोली मारी गई हो। उन्होंने ये भी बताया की गोली युवक के सिर और जांग में लगी है।
मृतक के पिता के सुधाकर ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया की,'मेरा पुत्र को केवल नस्ल भेद के चलते गोली मारी गई है और पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिये।
बोस्टन पोलिसे के अनुसार मृतक ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में रहकर पढाई कर रहा था।छात्र की मौत से कॉलेज में शोक की लहर है जहाँ कॉलेज की वेबसाइट पर प्रबंधक की तरफ से मृतक के परिवार को संतावना दी गई है।
अगर सूत्रों की माने तो बोस्टन में भारतीय छात्रों पर हमला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है और बीते हफ्ते से ऐसी कई घटनाएं वहां देखने को मिली है जहां भारतीय छात्रों को प्रताड़ित किया गया हो।












Click it and Unblock the Notifications