डिनर करने, क्या दीदी जा सकती हैं न्यूयॉर्क

आईये हम आपको बताते हैं दोनों में क्या कॉमन है। इन दोनों में कॉमन है इनकी लोकप्रियता और इसी लोकप्रियता के चलते टाइम ने दीदी को दुनिया के 100ताकतवर शख्सियतों की फेहरिस्त में डाला है। साथ ही टाइम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 24 अप्रैल की रात न्यूयॉर्क में जानी-मानी हस्तियों के साथ डिनर करने का न्योता भी दिया है।
गौरतलब है की ममता के लोकप्रिय होने का कारण एक तरीके से वो खुद भी हैं। मालूम हो की इन दिनों तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने विवादस्पद बयानों को लेकर खासा चर्चा में हैं बीते दिनों ममता ने पश्चिम बंगाल को एक नई थ्योरी समझाते हुए न्यूज़ चैनल न देखने की सलाह दी थी इसके पीछे ममता ने कारण बताया था की विरोधी पार्टियों के दबाव में आकर टी वी चैनल उनके खिलाफ ख़बरें प्रसारित कर रहे है।
इतना ही नहीं ममता ने कुछ दिनों पूर्व बंगाल में चर्चित अखबारों पर रोक भी लगा दी थी।
बहरहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया की अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क में आयोजित इस डिनर का आयोजन काफी भव्य होगा जहां इस डिनर में विश्व की दिग्गज हस्तियाँ शामिल होंगी। साथ ही सूत्र ने ये भी बताया की मुख्यमंत्री कार्यालय को इस रात्रि भोज का इनविटेशन शुक्रवार को प्राप्त हो चुका है लेकिन अपनी बिजी दिनचर्या के चलते दीदी इस डिनर में शिरकत नहीं कर सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications