सीबीआई ने वी के सिंह से की २ घंटे पूछताछ

गौरतलब है की,सेना प्रमुख जनरल सिंह ने पिछले दिनों ये आरोप लगाया था कि एक सेवानिवृत्त अधिकारी लेफटीनेंट जनरल तेजेंद्र सिंह ने वर्ष 2010 में घटिया वाहनों की खरीद से सम्बंधित एक समझौते को मंजूरी देने के लिए उन्हें 14करोड़ बतौर रिश्वत देने की पेशकश की थी। अगर सूत्रों की माने तो सेना प्रमुख इस मामले की शिकायत तो दर्ज कर चुके हैं मगर गवाही के लिए तैयार नहीं हो रहे है।
बहरहाल इसी मामले में सीबीआई के उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में जांच एजेंसी की एक टीम नेशुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे उनके साउथ ब्लॉक स्थित दफ्तर में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ करीब दो घंटे चली। इसमें सेना प्रमुख का बयान दर्ज कर उनसे अपने आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है ।
सीबीआई से जुड़े एक सूत्र ने वन इंडिया को जानकारी देते हुए बताया की इस पूरे मामले पर प्रथम सूचना रिपोर्ट तब ही लिखी जायगी जब सीबीआई को पर्याप्त सबूत मिल जायंगे जो फिलहाल उसे प्राप्त नहीं हुए हैं कारण बताते हुए सूत्र ने ये बताया की चूंकि घटना 2010 की है और जनरल ने इस बात का खुलासा इसी वर्ष किया है। साथ ही उसने ये भी बताया है की जनरल ने सीबीआई को उस समझौते का लिखित ब्योरा भी जांच के लिए दिया है जिसमें उन्हें पैसों की पेशकश की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications