एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक पर की पत्नी, बेटियों की हत्या

पड़ौसियों ने बताया कि पेशे से मैकेनिक का काम करने वाला आनंद को एक्सपोर्ट हाउस में काम करने वाली अपनी पत्नी पर शक किया करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी शक के चलते उसने अपनी पत्नी के साथ-साथ अपनी दो बेटियों को भी मौत के घाट उतार दिया, यहीं नहीं उसने खुद भी फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
इन चारों की लाशें शुक्रवार को सूरत नगर में इनके मकान से मिली है। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार पड़ोसियों को बदबू आ रही थी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके पड़ोस में एक मकान पिछले कई दिनों से बंद है और कोई बाहर नहीं आ जा रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवजा तोड़कर अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गई। भीतर तीन लाशें नीचे पड़ी थी और एक व्यक्ति फंदे से झुला हुआ था। पुलिस के मुताबिक आनंद नाम के व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और पांच व आठ साल की दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद को फंदा लगा लिया। ये मकान 16 तारीख से ही बंद पड़ा था।
शुरूआती जांच में ये सामने आ रहा है कि आनंद को पत्नी पर शक करना हत्याकांड की वजह रहा। मौके पर आनंद और उसकी पत्नी के परिवार वाले भी पहुंच गए है। बहरहाल पुलिस विभिन्न कोणों से छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications