यूएस एयरपोर्ट पर स्‍कैंनर से परेशान यात्री हुआ नग्‍न

Portland International Airport
वाशिंगटन। विरोध का एक अनोखा तरीका अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर देखा गया है। हवाई यात्रा के दौरान अमेरिकी एयरपोर्ट पर होने वाली सुरक्षा जांच से नाराज एक यात्री विरोध जताने के लिए खुलेआम अपने कपड़े उतार दिया। उसकी इस हरकत ने आसपास खड़े यात्रियों को भी चौका दिया। कपड़ा उस आदमी ने निकाला और शर्मिंदा पूरा एयरपोर्ट हो गया।

जो अपने परिवार के साथ खड़े थे उन्‍होंने अपने बच्‍चों की आंखें बंद कर ली। कुछ लोग इधर उधर ताकने लगे। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने बताया कि वह इस तरह की सिक्योरिटी स्क्रीनिंग से तंग आ चुका था और विरोध जातने का उसे यही सबसे अच्‍छा तरीका लगा।

अमेरिकी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्‍यवस्‍था जितनी सख्‍त है वहां की जांच व्‍यवस्‍था उतनी ही जटिल भी है, जिससे नाराज होकर 50 बर्षीय जान ई ब्रेनन ने बीती रात पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने कपड़े उतार दिये। ब्रेनन के मुताबित उसने महसूस किया कि एयरपोर्ट स्‍क्रीनिंग से उसे काफी परेशानी हो रही है।

पुलिस के द्वारा ब्रेनन पर उपद्रवी आचरण करने व नग्‍न प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है। बीती रात एयरपोर्ट पर सिक्‍योरिटी स्‍क्रीनिंग एरिया में जाते समय ब्रेनन ने अपने कपड़े उतार दिये थे। इस घटना के कारण पुलिस को दो स्‍क्रीनिंग गलियों को बंद करना पडा़। पुलिस ने बताया है क‍ि उस समय ब्रेनन नशे में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+