विश्व के सबसे प्रभावशालियों में ममता बनर्जी

विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम ने ममता बनर्जी को उस सूची में शामिल किया है जिसमें बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन सरीखे लोग हैं। यह सूची है दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की। ममता को उनके राज्य में तीन दशक तक शासन करने वाले वामपंथियों को करारी हार देने के बाद सत्ता में आने पर 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में रखा गया है।
ममता के अलावा अमेरिका के मशहूर उद्योगपति व सबसे बड़े निवेशक वॉरन बफे, पाकिस्तान की ऑस्कर विजेता फिल्मकार शरमीन ओबैद चिनॉय और फेसबुक के सीओओ शेरिलन सैंडबर्ग भी इस सूची में शामिल किये गये हैं।
यही नहीं भारत की ओर से ममता इस सूची में अकेली नहीं हैं। उनके अलावा समलैंगिकों व किन्नरों के अधिकारों के लिए काम कर रहीं समाजसेविका व अधिवक्ता अंजलि गोपालन भी टाइम की सूची में हैं। पत्रिका ने ममता के बारे में लिखा है, "पश्चिम बंगाल की सीएम एक परिपूर्ण नेता हैं और उन्होंने पिछले चुनाव में बहुमत से जीत कर अपनी ताकत को साबित किया है।"
बात अगर दीदी की करें तो वो हमेशा से ही मिडिल क्लास में रहीं हैं। बिना किसी शोहरत के उन्होंने बंगाल के करोड़ों लोगों की बागडोर संभालने की काबीलियत को दर्शाया और लोगों ने भी उन्हें हाथों-हाथ लिया। सोचिये मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वो शपथ ग्रहण के लिए किसी लाव-लश्कर के साथ नहीं बल्कि अपनी मारूति 800 गाड़ी में गईं। इससे जाहिर होता है कि ममता जमीन से कितनी जुड़ी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications