करनाल में बारहवीं के छात्र की दिनदहाड़े हत्या

Murder
करनाल। यहां पर नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक छात्र की हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। वार्ड नौ निवासी साहिल उर्फ आशु सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।

वह बुधवार को अपने दोस्त पुलकित को पहलवान कालोनी स्थित उसके घर छोडऩे गया था। उसे छोड़कर साहिल वापस चलने लगा तो बाइक सवार दो नकाबपोश आए और तेजधार हथियार से उसके सिर पर कई वार कर दिए। साहिल की चीख सुनकर पुलकित दौड़ा लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। साहिल को तत्काल तरावड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया।

हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे करनाल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि युवकों ने पुलकित की मौजूदगी में ही हमला किया। उनके मुताबिक साहिल की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+