पांच घंटे से जारी है बदमाशों और एसओजी की मुठभेड़, इंस्पेक्टर शहीद

मऊ में जिस तरह का मुठभेड़ सामने आया है उसने लगभग एक साल पूर्व हुए घनश्याम केवट मुठभेड़ की याद ताजा करा दी है। सूत्रों की मानें तो मुठभेड़ पीछले पांच घंटे से जारी है और अबतक दोनों तरफ से अंधाधूंध फायरिंग हो रही है। यूपी के आईजी लॉ एंड आर्डर ने यह निर्देश दिया है कि रात होने से पहले बदमाशों को मार गिराया जाये क्योंकि अंधेरा होने के बाद बदमाश फायदा उठा सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो बदमाशों के पास भारी मात्रा में हथियार हैं। वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि बदमाशा किसी बड़े साजिश को अंजाम देने के लिये आये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाश एक मकान में घुस गये है और वहीं से फायरिंग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications