भ्रष्ट मंत्रियों का खुलासा कर रहे लोकायुक्त ने मांगी और सुरक्षा

लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने बताया कि उनका कार्यालय अभी नया-नया बना है। यहां सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य के गृह सचिव को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा गया है। गृह सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि उनके कार्यालय पर इस वक्त सिर्फ पांच पुलिसकर्मी तैनात हैं और यह सुरक्षा नाकाफी है।
उन्होंने अपने कार्यालय के तीन प्रवेश द्वारों पर सशस्त्र जवानों की तैनाती तथा मेटल डिटेक्टर लगाये जाने की मांग करते हुए कहा कि इस वक्त उनके कार्यालय की सुरक्षा का आलम यह है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से हथियार लेकर अंदर आ सकता है। उन्होंने पत्र में कहा कि उनके कार्यालय की सुरक्षा अपेक्षित दज्रे की नहीं है। इसमें वृद्धि की तुरंत समीक्षा की जानी चाहिए।
गौरतलब है कि अभी कल ही लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पिछली मायावती सरकार में कई मलाईदार पदों पर रहे 5 कद्दावर मंत्रियों कि शिकायत की थी जहाँ उन्होंने राजेश धर रिपाठी, रंगनाथ मिश्र, रतन लाल अहिरवार, बादशाह सिंह समेत चंद्र देव यादव को भ्रष्टाचार, जमीन पर कब्जे, एक से अधिक जगह से वेतन लेने और आय के ज्ञात स्रेतों से अधिक सम्पत्ति जमा करने आदि के संगीन मामले में दोषी पाया था।
लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा इससे पहले भी बसपा सरकार में लोक निर्माण समेत कई विभागों में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भी मुख्यमंत्री मायावती से सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुके थे जहाँ मायावती ने इस पूरे मामले को ठन्डे बसते में डालते हुए नसीमुद्दीन को बचा लिया था।
अगर लोकायुक्त कार्यालय से जुड़े अपने सूत्रों कि माने तो ऐसी शिकायतें करने के बाद लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा को लगातार धमकियां मिल रही है जिससे आजकल वो काफी परेशान है












Click it and Unblock the Notifications