यूपी के विकास के लिए एजेंडा बना रहे हैं अमेरिकी कॉरपोरेट

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। भारत पर ध्यान केंद्रित करने वाली अमेरिकी कंपनियां उत्तर प्रदेश के तेजी से विकास के लिए एजेंडा तैयार कर रही हैं। यह जानकारी मंगलवार को यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) ने दी। विकास के इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आग्रह पर तैयार किया जा रहा है। यूएसआइबीसी इसे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के सौ दिन पूरा होने के पहले तैयार कर लेगी।

यूएसआईबीसी भारत में व्यवसाय करने वाली अमेरिकी कंपनियों की सर्वोच्च संस्था है। इस संस्था के अध्यक्ष रोन सोमर्स ने कहा कि एक बार जब यादव इस एजेंडे से ठीक से तालमेल बैठा लेंगे तब यूएसआइबीसी उन्हें लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश में शीर्ष प्रबंधकों को भेजेगा। उन्होंने कहा, मैं भविष्य की सोचने वाले इस मुख्यमंत्री के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं ताकि उस राज्य की जनता के लिए रोजगार पैदा करने और समृद्धि लाने के उनके लक्ष्य को हासिल करने में मदद की जा सके।

सोमर्स अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहले हफ्ते में ही उनसे मिले थे। उन्होंने कहा कि अपनी मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में विकास की उन प्राथमिकताओं पर चर्चा की थी जहां अमेरिकी निवेश का स्वागत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+