तृणमूल सांसद ने गाना गाकर उड़ाया ममता का मजाक

ममता का कार्टून बनाने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी की कार्रवाई पर उनके ही पार्टी के सांसद कबीर ने एक गाना बनाकर उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने राज्य सरकार का मजाक उड़ाते हुए गाने का बोल लिखा है (लाइव विथ अ स्माइल)। जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्र द्वारा कार्टून बनाने पर हुई कार्रवाई की चारों तरफ आलोचना की गयी।
महापात्र ने इस कार्टून पर सफाई देते हुए भी कहा था कि उसने मजाक में इस कार्टून को अपने एक मित्र के बीच शेयर किया था। सांसद कबीर सुमन भी जादवपुर संसदीय क्षेत्र से ही है। उन्होंने लगातार ममता सरकार ही आलोचना की। इससे पहले भी वह गानों और ब्लाग के जरिये लोगों के सामने अपनी बात रखते रहे है।
उन्होंने इस गाने को हंसी के ऊपर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि 'हंसी के साथ जियो' , 'हंसते हुए जियो' दर्द में भी बंगाल के लोग हंसते रहो। जब बच्चा पहली बार अपनी मां का दूध पीता है तो खुश होता है। वह उस हंसी का अर्थ समझता है। किसी को भी हंसने के लिए धन खर्च करने की जरूरत नहीं है, हम सब आसानी से हंस सकते है।












Click it and Unblock the Notifications