भंवरी केस: इंदिरा बिश्नोई का पता बताने वाले को 5 लाख का इनाम

इसके बाद एजेंसी ने सीबीआई अदालत में एक याचिका दायर कर विश्नोई को भगोड़ा घोषित कर दिया। सीबीआई ने कहा कि इंदिरा विश्नोई लगातार जांच और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करती रही है। विशेष लोक अभियोजक एस एस यादव ने कहा, उन्हें (विश्नोई) पूरी घटना की जानकारी है लेकिन इसके बावजूद वह जांच कार्य में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा को अधिकतम सात वर्ष की सजा सुनाई जा सकती है।
मालूम हो कि भंवरी देवी अपहरण और हत्याकांड में कद्दावर मंत्री महिपाल मदेरणा और लोणी से कांग्रेस विधासक मलखान सिंह पहले ही जेल में हैं। इन दोनों पर भंवरी देवी की हत्या कराने का आरोप है। सीबीआई ने इस पूरे मामले में रिपोर्ट दाखिल कर मामले का खुलासा कर दिया है और निशांदेही पर कई ऐसे सुराग बरामद किया है जिससे यह साबित होता है कि भंवरी देवी की हत्या कर नदी में फेंक दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications