बॉलीवुड में बन गई है मॉडल और अंडरवर्ल्ड की खतरनाक टीम

"लाख-लाख लोग आके बस जाते हैं, इस शहर से दिल लगा के फंस जाते हैं... फिल्म टैक्सी नंबर नौ दो ग्यारह का ये गाना तो आपने सुना ही है। यह महज एक फिल्मी गाना नहीं बल्कि मायानगरी की हकीकत है। यहां ग्लैमर के चकाचौंध, स्टार बनने के सपने और बॉलीवुड में छा जाने के ख्वाब के बीच पनप रही है एक गहरी साजिश। मायानगरी में पैसा कमाने और ऊंचा बनने की चाह में हो रहा है कत्ल। सीधे शब्दों में कहें तो बॉलीवुड में पनप रहा है अंडरवर्ल्ड।
बॉलीवुड में रील लाइफ मर्डर की स्क्रिप्ट तो कई बार लिखी जा चुकी है मगर ऐसा पहली बार हुआ है जब रीयल लाइफ ट्रायोलॉजी की स्क्रिप्ट लिखी गई हो। बॉलीवुड से जुडे तीन लोगों का बेहरमी से कत्ल हुआ। इन तीनों वारदातों में शिकार, साजिश और मकसद एक जैसे थे। ये तीनों ही मामले बॉलीवुड से जुड़े हैं। कत्ल बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने की हसरत रखने वालों का हुआ और आरोप लगे हैं एक मॉडल और गैंगस्टर पर। इस पूरे मसले पर चर्चा हम उन लोगों के लिये कर रहे हैं जिनके बच्चे रूपहले पर्दे पर चमकने के लिये मुंबई जाते हैं और वहां अकेले रहते हैं। चर्चा इस लिये भी जरुरी है क्योंकि मुंबई में अंडरवर्ल्ड और मॉडल की एक खतरनाक टीम बन गई है। एक ऐसी टीम जो तीन खून कर चुकी है।
रंगीन दुनिया में खूनी कहानी की बात करें तो इसमें शार्ट टाइम एक्ट्रेस-मॉडल सिमरन सूद, प्रीति अलवीरा सुरीन, अंडरवर्ल्ड संतोष शेट्ठी का गुर्गा विजय पालंडे और प्रीति अलवीरा सुरीन का ब्यावफ्रेंड अमित जायसवाल लीड रोल में हैं। यह कहना सबसे अच्छा होगी कि फिल्म का नाम है 'मॉडल, मर्डर और मिस्ट्री'। आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि लीड रोल के सभी कलाकार पुलिस की गिरफ्त में हैं और अपना गुनाह कबूल कर चुके हैं। इस पूरे मामले में खास बात यही है कि जिनका मर्डर हुआ वह धनाड्य परिवार से संपर्क रखते थे।
अरूण टिक्कू मर्डर केस: काफी विज्ञापनों में काम कर चुके अनुज टिक्कू के पिता अरूण टिक्कू दिल्ली के एक जाने माने व्यवासायी थे। उनका बेटा उच्च स्तर की शिक्षा पाकर मुंबई आ गया। वह बॉलीवुड में नाम कमाना चाहता था। अनुज टिक्कू के पास बेहिसाब दौलत थी। दिल्ली सहित मुंबई में उसके आलीशान फ्लैट थे और मोटा बैंक बैलेंस। हत्यारे उसे लूटना चाहते थे मगर अनुज के पिता अरूण बीच में रूकावट पैदा कर रहे थे। उसके बाद हत्यारों ने यह फैसला लिया कि अगर अनुज को लूटना है तो उसके पिता को रास्ते से हटाना होगा। उसके बाद मॉडल और गैंगस्टर विजय पालंडे ने एक स्क्रिप्ट लिखी और अरूण टिक्कू का खून कर दिया।
करण कक्कड़ मर्डर केस: दिल्ली के ही मशहूर बिजनेस मैन का बेटा करण कक्कड़ फिल्मों में काम करने के लिये मुंबई आया था। मगर वह भी बॉलीवुड के इन अंडरवर्ल्ड की आंखों पर चढ़ गया। मॉडल सिमरन ने उसे लूटने के लिये पहले उसे जाल में फंसाया और फिर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
मीनाक्षी थापा मर्डर केस: मधूर भंडारकर की आने वाली फिल्म हीरोइन में काम मिलने के बाद वह बहुत खुश थी। उसने अपने दोस्त और साथी मॉडल प्रीति अलवीरा सुरीन को बताया कि वह बहुत पैसे वाले घर की है और सिर्फ शौक के लिये फिल्मों में काम करना चाहती है। धनवान शिकार की तलाश में घूम रहे इन हत्यारों को एक और शिकार मिल गया और उसे लूटने के लिये उसका भी खून कर दिया गया।
बॉलीवुड के न्यू कमर्स को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी मॉडल सिमरन
सिमरन और विजय पालंडे एक टीम की तरह काम करते थे। मंहगी गाड़ी, अच्छे कपड़े और रहने का ठिकाना देखकर विजय यह पता कर लेता था कि उस व्यक्ति के पास कितना पैसा है। उसके बाद मॉडल सिमरन उसे अपने हुस्न के जाल में फांसने का काम करती थी। शिकार जब सिमरन की गिरफ्त में आ जाता था तो वह विजय को अपना भाई बताकर मिलवाती थी। उसके बाद दोनो मिलकर हत्या कर देते थे। सिमरन और विजय ने ही अरूण टिक्कू और करण कक्कण का खून किया। करण का खून इसलिये किया गया ताकि वह उसकी बीएमडब्लू कार को लूट सके जबकि अरूण टिक्कू का कत्ल इसलिये किया गया कि ताकि उसके फ्लैट पर कब्जा कर सकें।
वहीं दूसरी तरफ मीनाक्षी का भी खून सिर्फ इसलिये किया गया ताकि उसके घर वालों से फिरौती के रूप में लाखों लिया जा सके। मीनाक्षी को मौत के घाट उतारने वाली उसकी दोस्त और मॉडल प्रीति अलवीरा सुरीन व ब्यावफ्रेंड अमित जायसवाल भी पुलिस की हिरासत में है। दोनों यह कबूल किया है कि भोजपूरी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने वह मीनाक्षी को इलाहाबाद ले गये और वह उसके तीन टुकड़े कर दिये।












Click it and Unblock the Notifications