आरबीआई का नया रैपो रेट घोषित, सस्ते होंगे होम व ऑटो लोन

रेपो रेट अब कटौती के बाद 8 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 7 फीसदी हो गए हैं। सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और 4.75 फीसदी पर कायम है। गौरतलब है कि 3 साल के बाद रेपो रेट में कटौती किए जाने से बाजार में 1 फीसदी की तेजी आई है। सुबह 11 बजे, सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 17335 और निफ्टी 43 अंक चढ़कर 5269 के स्तर पर हैं।
ईएमआई का बोझ होगा हल्का
मकान या गाड़ी के लिए अगर आप ने लोन ले रखा है तो, आने वाले दिनों में आपके कंधों पर पड़ा ईएमआई का बोझ कुछ हल्का हो सकता है। वैसे यह पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि मंगलवार को रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक समीक्षा के तहत रेपो दर में हालांकि चौथाई फीसदी की कमी करेगी पर वह बाजार की मांगों से आगे जाकर उसने उसमें 0.50 की कमी की। जिससे बाजार की बांछें खिल उठी हैं।












Click it and Unblock the Notifications