सपा सरकार में मंत्रियों को वादे पूरे करने के निर्देश

की अपील की।
मंत्रियों को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास की दौड़ में विगत कुछ वर्षो में काफी पीछे छूट गया है। प्रदेश को पुन: द्रुर्गगति से विकास के पथ पर आगे लाने के लिए अपने सहयोगियों से कार्य करने का अनुरोध भी किया है। अखिलेश यादव ने विधान सभा चुनाव के बाद कतिपय अराजक तत्वों द्वारा वर्तमान राज्य सरकार को बदनाम करने के कुत्सित प्रयासों की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि ऐसे लोगों के मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने देना चाहिए।
उन्होंने प्रत्येक स्थिति में अमन चैन एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए प्रयास करने की अपील की। सीएम ने अपने मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों से कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखने का दायित्व हम सभी का है इसलिए मिलकर कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर यह एहसास कराया जाए कि उन्हें कोई ऐसा काम नही करना चाहिए जिससे सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही राज्य की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताकर सत्ता परिवर्तन एवं नई सरकार के गठन के अपने मंसूबे को मूर्त रुप प्रदान किया है इसलिए नई सरकार से जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं में वृद्धि होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकार के दौरान जो माहौल बना था उसे बदलने और समूचे प्रशासन तंत्र को चुस्त दुरुस्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त कर जनता के प्रति उत्तरदायी तथा संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है इस बात को ध्यान में रखकर कार्य करें।












Click it and Unblock the Notifications