कुशवाहा की एक प्याली चाय तक नहीं पी: शाही

पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई के स्वागत में आयोजित समारोह में श्री शाही ने कहा उनके अध्यक्षकाल में बाबू ङ्क्षसह कुशवाहा की कालिख उन पर लग गयी। पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र और विनय कटियार जानते हैं कि केन्द्रीय नेतृत्व ने उनसे एक घंटा पहले कहा कि उन्हें एक प्रेस कान्फ्रेंस में जाना है। उन्हें प्रेस कान्प्रेंस का मकसद तक नहीं बताया गया था। जब वहां पहुंचे तो पता चला कि पार्टी कुशवाहा को शामिल करने जा रही है।
शाही ने कहा कि कुशवाहा को पार्टी में शामिल किये जाने में उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने तो सिर्फ पार्टी नेतृत्व के आदेश को पालन किया था। निर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कुछ लोग कुशवाहा को शामिल किये जाने के एवज में दो सौ करोड़ रपये ले लेने का भी आरोप लगाते हैं जबकि मैने कुशवाहा की एक चाय तक नहीं पी।
उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा को पार्टी में शामिल करने के पहले उन्हें देखा तक नहीं था। गहराई में जाकर पता लगाया जा सकता है। पत्रकारों से मुखातिब हुए श्री शाही ने कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा को लेकर प्रदेश में जो कुछ भी हुआ उसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है क्योंकि कुशवाहा को विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी में दिल्ली में शामिल किया गया था। उन्हें पार्टी में शामिल किये जाने पर सांसद मेनका गांधी व योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई नेताओं ने जमकर आलोचना की थी लेकिन नेतृत्व में सभी विरोधों को नकारते हुए इस फैसले को सही ठहरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications