नीतीश ने बिहार की प्रतिष्ठा और सम्मान को चोट पहुंचाया: लालू

मुख्यमंत्री ने वहां बिहार की अस्मिता पर हथौड़ा मारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार भी सूफी संतों की धरती है। किसी के आगे झुकना नहीं चाहिए। बिहार मामूली धरती नहीं है। लालू ने जदयू के विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर को भी आड़े हाथ लिया और ठाकुर को सारे जोड-तोड का जिम्मेदार बताया। लालू ने कहा कि बिहार की गरीबी, कानून व्यवस्था और शिक्षा की समस्या को नजर अंदाज करते हुए नीतीश बिहार दिवस में लगे हुये हैं।
उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल के मुंबई के कार्यक्रम को लेकर मनसे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच काफी बयानबाजी हुई थी। बाद में बातचीत के बाद यह मामला सुलझ गया था। खास बात यह है कि नीतीश कुमार ने मनसे को भी बिहार दिवस में आने का निमंत्रण भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications