यूपी: आईएस के कुत्ते ने आईपीएस को काटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शहर के गोमतीनगर की है, जहां विपुलखंड कॉलोनी निवासी वरिष्ठ आईपीएस आरकेएस राठौर ने कॉलोनी के ही 1/184 नंबर मकान के मालिक के खिलाफ पालतू कुत्ते के काटने के बाद मामला दर्ज कराया। शनिवार शाम को गोमतीनगर पुलिस थाने में दी गई शिकायत में राठौर ने कहा, "गत बुधवार को सुबह टहलते समय पालतू कुत्ते ने दौड़कर उन्हें काट लिया। कुत्ते के गले में जंजीर नहीं बंधी थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें कुत्ते से बचाया।"
गोमतीनगर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने रविवार को बताया कि आईपीएस राठौर की शिकायत पर रात को 1/184 नंबर मकान के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 289 और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जहां मिश्रा ने कहा कि मकान मालिक के विषय में सूचना नहीं हैं तो वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस घर का पालतू कुत्ता है उसके मालिक वरिष्ठ आईएएस जितेंद्र कुमार हैं।












Click it and Unblock the Notifications