हरियाणा के विधायक ने खाई जहर की गोलियां

इस पर गेट तोड़ दिया गया। अंदर जाकर देखा तो फौजी बाथरूम में बेहोश पड़े थे। ये सारा माजरा देख स्टाफ के होश फाख्ता हो गए और आनन फानन में अधिकारियों और सीएम हुड्डा को जानकारी दी गई। फौजी को तुरंत पीजीआई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका मुयाअना करने के बाद उन्हें दाखिल कर लिया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है लेकिन फौजी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अभी ये पता नहीं चला है कि फौजी ने ये जहरीली गोलियां क्यों खाई। साथ ही उन्होंने ये गोलियां खुद खाई या वो किसी साजिश का शिकार हो गए हैं। अभी ये भी पता नहीं चल रहा है कि ये गोलियां उन्होंने कहीं गलती से तो नहीं खा ली है। बहरहाल इस सबसे पर्दा तभी उठेगा जब वो होश में आएंगे।
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को तमाम जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हुडडा उन्हें देखने पीजीआई भी पहुंचे। उधर, पीजीआई से मिली जानकारी के मुताबिक उनका इलाज कर रहे डाक्टरों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने जहरीली गोलियां खा ली है। उनका इलाज इमरजेंसी में चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications