समलैंगिक विवा‍ह करने वाले जोड़ों पर मुकदमा दर्ज

Gay Couple
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गढ़वार में समलैंगिक विवाह करने वाले दो लड़कों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बरेली के निवासी सिमरन तथा बलिया के रहने वाले चुनमुन नामक युवकों ने गत 29 फरवरी को सिन्हा चवर गांव में विवाह किया था जिसका पंजीयन बलिया के उपनिबंधक कार्यालय में 19 मार्च को कराया गया था।

उन्होंने बताया कि जिले के उपनिबंधक सुभाष चंद्र मिश्र ने गढ़वार थाने में इस समलैंगिक जोड़े के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जालसाजी करके विवाह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि बरेली के रहने वाले सिमरन ने अपने कथित विवाह का पंजीयन कराते वक्त बलिया के हरपुर निवासी राजू प्रसाद को अपना पिता बताया था।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान सिन्हा चवर गांव की प्रधान रमादेवी का फर्जी विवाह प्रमाणपत्र भी लगाया गया था। साथ ही पंजीयन के दौरान दो कथित वकीलों चंद्रशेखर तिवारी औेर एस के पांडे को गवाह बनाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समलैंगिक जोड़े की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+