हिम्‍मत है तो मुंबई में बिहार दिवस मनाकर दिखाएं नीतीश: ठाकरे

Raj Thackeray
मुंबई। मायानगरी मुंबई की नीव में सबसे बड़ा हाथ रखने वाले बिहार-वासियों और उत्‍तर भारतीयों के खिलाफ एक बार फिर से आग भड़कायी जा रही है। आग भड़काने वाले भी वही हैं जिन्‍हें उत्‍तर भारतीयों के खिलाफ आग उगलने का मौका चाहिये। जी हां राज ठाकरे। इस बार ठाकरे ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दी है कि अगर उन्‍होंने मुंबई में आकर बिहार दिवस समारोह मनाया तो उसके बुरे अंजाम होंगे।

15 अप्रैल को मुंबई में बिहार दिवस समारोह का आयोजन होना है, जिसमें नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। इस बात से महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे आग बबूला हो उठे हैं। ठाकरे ने खुलेआम धमकी दे डाली है कि अगर महाराष्‍ट्र या मुंबई में कोई कार्यक्रम करना है तो मराठी मानुष का वीज़ा लेना होगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्‍य के गठन के 100 साल पूरे होने पर किया जा रहा है। इस मौके पर मुंबई में स्थिति उत्‍तर भारतीय एसोसिएशन मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं, लेकिन इस आयोजन से अगर सबसे ज्‍यादा खफा हैं तो वो मनसे के कार्यकर्ता। यही नहीं राज ठाकरे की इस नफरत की राजनीति में शिवसेना के कार्यकारी अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे भी उनका साथ दे रहे हैं।

असल में कुछ दिन पहले राज ठाकरे ने नीतीश कुमार को बिहार समारोह में नहीं आने की चेतावनी पहले भी दी थी, जिस पर नीतीश ने कहा था कि उन्‍हें मुंबई आने के लिए किसी वीज़ा की जरूरत नहीं। इस पर राज को मिर्ची लगी जिसकी आग गुरुवार की शाम उगली।

खैर राज ठाकरे की इस राजनीति को आम लोग हमेशा गलत ही ठहराते हैं। क्‍योंकि क्षेत्रवाद की इस राजनीति से मुंबई को नुकसान ही होगा, भला तो बहुत दूर की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+