नुपुर ने सुप्रीम कोर्ट में किया सरंडर, नहीं होगी गिरफ्तारी

ज्ञात हो कि नुपुर के खिलाफ सीबीआई ने गैर जमानती वॉरंट जारी कर दिया था, जिसके बाद नुपुर फरार हो गई थीं। सीबीआई की टीम उनके नोएडा स्थित आवास पर गई, लेकिन नुपुर नहीं मिलीं। इसके बाद सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने दिल्ली व एनसीआर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। नुपुर के रिश्तेदारों के घर गई, लेकिन वो कहीं नहीं मिलीं।
लंबी लुक्का छिपी के बाद नुपुर ने शुक्रवार को सुप्रीम कोट जाकर वहां आत्मसमर्पण कर दिया। यहां सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर करते हुए उन्हें राहत दे दी। यानी अब सीबीआई उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी। हां मामले में पूछताछ के लिए वो उन्हें कभी भी बुला सकती है।
ज्ञात हो कि मई 2008 में 14 वर्षीय आरुषि तलवार की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। मध्य रात्रि हुई हत्या के वक्त सिर्फ तलवार दंपत्ति ही घर में मौजूद था। आरुषि का शव मिलने के दूसरे दिन छत पर उसके नौकर हेमराज की लाश मिली थी, वो भी जो दो दिन से छत पर सड़ रही थी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन सबकी जमानत हो गई और कई बरी हो गये। यूं कहिये कि पिछले चार साल से यह मामला सीबीआई के लिए एक पहेली बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications