कभी डालगंज के ठेकेदार हुआ करते थे निर्मल बाबा

जी हां निर्मल बाबा पर कृपा या करोबार को आरोप लगा है। बाबा की कमाई और निजी जिंदगी के बारे में भी अब खुलकर सवाल किए जा रहे हैं। निर्मल बाबा के जीजा और झारखंड से सांसद इंदर सिंह नरूला तो उनके इस चमत्कार से जरा सा भी इक्तेफाक नहीं रखते। अब बात करते हैं बाबा के करोबार की। तो आपको बताते चलें कि प्रति वर्ष बाबा 84 करोड़ की कमाई कर रहे हैं।
दैनिक अखबार प्रभात खबर ने इस बात का खुलासा किया है कि निर्मल बाबा के दो खातों में जनवरी 2012 से अप्रैल 2012 के पहले हफ्ते 109 करोड़ रूपए जमा हुए हैं। यानी हर रोज एक करोड़ 11 लाख रूपए जमा हुए। खाते में पैसे पूरे देश से जमा किए गए। अखबार की मानें तो सिर्फ 12 अप्रैल यानी गुरुवार को 14 करोड़ 93 लाख 50 हजार 913 रुपए 89 पैसे जमा किए गए हैं। वो भी सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर एक बजे तक। शाम तक कुल 16 करोड़ जमा किए गए। यह रकम निर्मल दरबार नामक खाते में जमा किए गए। एक और बैंक में बाबा के नाम पर 25 करोड़ की एफडी है।












Click it and Unblock the Notifications