पाक जासूसों की तलाश में वायुसेना की रेड

वह वायरलेस और मोबाइल के माध्यम आईएसआई को भारत की गुप्त जानकारी उपलब्ध करवाता है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वायुसेना के अधिकारियों ने पहले पुलिस स्टेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और फिर कार्रवाई आरंभ की। इस कार्रवाई का नेतृत्व वायुसेना के विंग कमांडर लोहते कर रहे थे। वायुसेना के सुरक्षा प्रभारी सिद्धांत शर्मा, वायुसेना अधिकारी आरबी पूनियां, कारकोरेक व जेडब्ल्यूओ एसके मोहंती के अलावा पुलिस थाना प्रभारी हंसराज व उपनिरीक्षक सीताराम भी उनके साथ थे।
जांच टीम ने आरोपी युवक के घर के की गहनता से जांच की लेकिन वहां कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। युवक को थाने में बुलवाकर भी पूछताछ की गई लेकिन जांचकर्ता टीम को ऐसी कोई बात सामने नहीं आई जिसके लिए वे जांच करने के लिए आए थे। इस संबंध में वायुसेना के विंग कमांडर लोहते ने बताया कि उनकी टीम जांच करने के लिए आई थी और उन्होंने अपना कार्य कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications