लखनऊ में निर्मल बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

पूरे मसले पर विस्तार से चर्चा करते हुए आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के दो बच्चे तनया (कक्षा बारह) और आदित्य (कक्षा दस) बुधवार की शाम लखनऊ के गोमतीनगर थाने पहुंचे। थाने में उन लोगों ने पुलिस को अर्जी देते हुए कहा कि निर्मल बाबा के प्रवचन से लोग गुमराह हो रहे हैं। दोनों बच्चों ने पुलिस को बताया कि निर्मल बाबा नाम से चर्चित धार्मिक गुरु द्वारा तमाम लुभावने वादों से आम आदमी को ललचाने का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें धर्म का भय और झूठी महत्ता दिखा कर बेवकूफ बना कर धोखाधड़ी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी और फेसबुक पर पोस्ट अमिताभ ठाकुर के स्टे्टस की मानें तो गोमतीनगर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। वहीं गोमतीनगर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थनापत्र रिसीव कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला आध्यात्म से जुड़ा हुआ है और पूरी तरह छानबीन के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications