2जी घोटाले में चिदंबरम को सहआरोपी बनाने पर फैसला आज

स्वामी ने दलील दिया है कि तत्कालीन टेलीकॉम मंत्री ए राजा ने स्पेक्ट्रम बांटने में जो भी फैसले लिए उसकी जानकारी चिदंबरम को थी और फैसलों में उनकी रजामंदी भी थी। इसलिए इस घोटाले में राजा के साथ-साथ चिदंबरम को भी आरोपी बनाया जाए। गौरतलब है कि टेलीकॉम घोटाला मामले में पी चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका पर याचिकाकर्ता सुब्रहम्णयम स्वामी ने चिदंबरम के खिलाफ कोर्ट में अहम सबूत पेश किए।
मालूम हो कि सुब्रह्मण्यम स्वामी टेलीकॉम घोटाले में चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की मांग करते रहे हैं। इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने स्वामी याचिका पर सुनवाई के बाद चिदंबरम को इस मामले में आरोपी बनाने की याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और आज इस मामले में सुनवाई होनी है।












Click it and Unblock the Notifications