भाजपा विधायक हत्याकांड में रूपम पाठक को उम्रकैद

इस चर्चित राजनीतिक हत्याकांड को लेकर विपक्षी दलों और अन्य महिला संगठनों के विरोध के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। गत 31 मार्च को सीबीआई की विशेष अदालत ने केसरी हत्याकांड में शिक्षिका रुपम पाठक को दोषी करार दिया था। सजा के बिंदु पर फैसला 10 अप्रैल के लिए सुरक्षित रखा गया था।
रुपम पाठक के वकील राम विनय कुमार ने बताया कि विशेष अदालत के फैसले को पटना उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। वहीं एपवा सहित कुछ अन्य महिला संगठन रुपम पाठक के समर्थन में गोलबंद हो गए हैं। महिला संगठनों ने रुपम पाठक को न्याय दिलाने और केसरी हत्याकांड की नए सिरे से जांच कराने की मांग को लेकर बीते शनिवार को राजधानी पटना में प्रदर्शर्न किया था। सीबीआई ने इस चर्चित मुकदमे में पांच चश्मदीदों सहित कुल 13 गवाह अदालत के समक्ष पेश किए।












Click it and Unblock the Notifications