फिल्म महोत्सव में अश्लील फिल्म दिखाए जाने की निंदा

Kurukshetra University
चंडीगढ़। इनेलो ने अश्लील कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के नाम पर छात्र-छात्राओं को अश्लील फिल्में दिखाए जाने की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

इनेलो के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने हुड्डा सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के चहेते अधिकारी प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता को नष्ट करने और राज्य के शांतिप्रिय माहौल को बिगाडऩे का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लड़कों की मौजूदगी में लड़कियों को अश्लील फिल्में दिखाना और अश्लील फिल्मों को दिन में दो-दो बार दिखाया जाना सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि अगर दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार न किया गया तो इनेलो इस मामले में कड़ा रुख अपनाएगी व पार्टी की छात्र शाखा इनसो व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कहीं हुड्डा सरकार के मंत्री उल्टे झण्डे लहरा रहे हैं तो कहीं सरकार के चहेते अधिकारी विश्वविद्यालय व विद्यालयों में अश्लील एवं अश्लील फिल्में दिखाकर प्रदेश के लोगों को शर्मसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से न सिर्फ प्रदेशवासियों का सिर शर्म से झुक गया है बल्कि इस फिल्म महोत्सव में परिवार सहित फिल्म देखने गए लोगों और विश्वविद्यालय की छात्राओं को शर्मसार होकर बीच में से ही उठकर वापिस आने को मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है वहां अश्लील फिल्में दिखाकर हुड्डा सरकार व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय न सिर्फ गुरु-शिष्य को कलंकित कर रहे हैं बल्कि प्रदेश को शिक्षा हब बनाने के हुड्डा सरकार के दावे भी तार-तार हो गए हैं। इससे साफ है कि हुड्डा सरकार प्रदेश की संस्कृति को बिगाडऩे के लिए इसे शिक्षा हब नहीं बल्कि अश्लील फिल्मों का केंद्र बनाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+