फ्रांसीसी युवती का हत्यारा श्रीनगर में पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की दोपहर कमरा संख्या 203 से लॉरेन (34) की लाश मिली थी। यह कमरा मंजूर अहमद के नाम से बुक था जिसकी पहाड़गंज के जनरल मार्केट में हैंडीक्राफ्ट की दुकान है। घटना के बाद से मंजूर फरार था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए श्रीनगर गई थी। यहां से दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश चंद श्रीवास्तव का कहना है कि मंजूर को रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। उधर, लॉरेन के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को पहाड़गंज स्थित गेस्ट हाउस से सड़ी-गली हालत में फ्रांसीसी युवती लोरेन (34) की लाश मिली थी। पुलिस को ,बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पहाड़गंज स्थित हिंदुस्तान गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 203 में विदेशी युवती की हत्या की सूचना मिली थी। कमरा कश्मीरी युवक मंसूर अहमद (38) के नाम पर बुक था। कर्मचारियों ने बताया कि उसकी जनरल मार्केट में हैंडीक्राफ्ट की दुकान है और वह अक्सर इसी गेस्ट हाउस में ठहरता है। जांच में पता चला कि वह गत 23 मार्च को रूम संख्या 201 में ठहरा था, लेकिन 1 अप्रैल को उसने कमरा संख्या 203 में शिफ्ट कर लिया। युवती के बारे में कर्मचारियों ने बताया कि वह अक्सर उससे मिलने आती थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि पहाड़गंज स्थित हरेरामा गेस्ट हाउस में रहने वाली एक विदेशी युवती एक अप्रैल की शाम से वापस नहीं लौटी है। पुलिस ने उसके रूम की तलाशी ली तो उसकी पहचान लोरेन के रूप में हुई। पुलिस ने हरेरामा गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि वह अंतिम बार एक अप्रैल की शाम को गेस्ट हाउस से निकली है। जांच में पता चला कि मंजूर अहमद एचबी न्यू हड्डी डेल लेक जिला श्रीनगर का रहने वाला है। कश्मीर पुलिस की मदद से मंजूर को पकड़ लिया गया। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications