शाही इमाम बुखारी की हैसियत ही क्या है: आजम खां

सपा सरकार में नगर विकास मंत्री आजम खां ने रामपुर में शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ''देश के मुस्लिमों में इमाम बुखारी की क्या हैसियत है? यूपी विधानसभा चुनाव में वह अपने दामाद को तो जिता नहीं पाए। उनके दामाद की जमानत तक जब्त हो गई। उन्हें अब जामा मस्जिद इलाके की सेवा करनी चाहिए और इसके लिए उन्हें दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा पार्षद जिताने की कोशिश करनी चाहिए।"
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बुखारी के दामाद उमर अली खान सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उसके बाद बुखारी ने दावा किया कि सपा को जिताने में मुसलमानों का हाथ रहा है, और इसी दावे के बल पर उन्होंने अपने दामाद को मनोनीत मंत्री बनाये जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सपा सरकार ने नहीं माना। जब मुलायम ने उनके दामाद को विधान परिषद का टिकट दिया तो वो नाराज हो गये और आजम खां पर चढ़ाई कर दी।
कुल मिलाकर देखें तो आजम खां इस तरह की बयानबाजी कर सपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। उनके इस बयान से मुस्लिम नेता उनके खिलाफ खड़े हो सकते हैं और आजम को हटाने की मांग भी कर सकते हैं। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि काम निकल जाने के बाद सपा ने बुखारी को किनारे कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications