सब्जी बेचने निकल पड़े सोना-चांदी बेचने वाले व्यापारी

उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये का व्यापार बन्द कर सर्राफा व्यावसायी आन्दोलन पर उतारू हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार उत्पाद शुल्क वापस नहीं लेती व आयात कर को कम नहीं करती है, उनका विरोध जारी रहेगा। चाहे इसके लिए उन्हें कितना भी नुकसान क्यों न उठाना पड़े। प्रदेश भर में विरोध कर रहे सर्राफा व्यवसायियों केन्द्र सरकार के फैसले के विरोध में सब्जी बेचनी शुरू कर दी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोने से जुड़े कारोबारियों ने सब्जी बेची और रिक्शा चलाया।
सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि सोने-चांदी के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर लगातार अपना विरोध जता रहे हैं लेकिन केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी आश्वासन के अलावा बढ़े कर को वापस नहीं ले रहे हैं। सर्राफा व्यवसायियों ने विरोध स्वरूप शहर में जुलूस निकाला। पिछले 16 मार्च को बजट में उत्पाद शुल्क लगाने और आयात कर दोगुना करने के विरोध में पूरे देश के सर्राफा व्यावसायी पिछले 17 मार्च से हड़ताल पर हैं।
इससे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ढाई हजार करोड़ रूपये का सोने चांदी का व्यावसाय प्रभावित हुआ है। वहीं सर्राफा व्यवसायियों की हड़ताल व विरोध के चलते आम आदमी को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोने-चांदी दुकानें बंद होने से लोग विवाह आदि के लिए गहने नहीं खरीद पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications