अवैध संबंध छिपाने के लिए बहू ने की थी सास की हत्‍या

Murder
गुड़गांव। एक अप्रैल को मोकलावास की रहने वाली 45 साल की बबली की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बबली की हत्या की साजिश उसकी 22 साल की बहू कविता ने अपने प्रेमी जयप्रकाश के साथ मिलकर रची थी।

गुरुवार को पुलिस ने जयप्रकाश और उसके दोस्त चित्रसेन की ढाणी निवासी दुध विक्रेता पवन को गिरफ्तार किया। वहीं बुधवार को पुलिस ने कविता को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला कि बबली ने अपनी बहू कविता को जयप्रकाश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसके बाद से बबली कविता पर नजर भी रखने लगी।

इसके बाद कविता ने जयप्रकाश के साथ मिलकर बबली को रास्ते से हटाने का फैसला किया। जयप्रकाश ने अपने दोस्त पवन को भी शामिल करके बबली को मारने का प्लान बनाया। 28 मार्च को कविता के ससुर बालाजी दर्शन के लिए गए थे। इसका फायदा उठाते हुए कविता ने सास की दूध में चूहे मारने वाली दवा और पति रवि के दूध में नींद की गोलियां मिला दी।

दूध पीते ही दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद रात के एक बजे कविता ने जयप्रकाश को कॉल किया। पवन के साथ जयप्रकाश कविता के घर पहुंचा। जयप्रकाश ने बेहोशी की हालत में बबली का गला घोंट दिया। इस दौरान कविता अपने पति के कमरे की निगरानी कर रही थी। इसके बाद बाइक पर बबली का शव लेकर जयप्रकाश और पवन चले गए।

रात में ही मानेसर के कासन गांव स्थित एक तालाब में शव फेंक दिया। लाश ठिकाने लगाने के अगले दिन कविता पति रवि के साथ विलासपुर थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि 28 मार्च की रात सास के साथ कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज सास रात में ही घर से चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज बबली की तलाश शुरू की। एक अप्रैल की सुबह कासन गांव में शव मिलने के बाद कविता और रवि ने उसकी पहचान की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+