दोस्तों ने किया था इंजीनियर का अपहरण, शव बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से 3 अप्रैल को अगवा इंजीनियर का शव आज बरामद कर लिया गया। 22 साल के इस इंजीनियर का शव दिल्ली के निहाल विहार इलाके से बरामद किया गया। इंजीनियर को अगवा करने वालों ने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी लेकिन इस बीच पुलिस ने तीन लड़कों से पूछताछ की जिससे पता चला कि अगवा इंजीनियर का शव निहाल विहार इलाके में गाड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि उसके तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंजीनियर का नाम जॉनी गुप्ता था। उनका तीन अप्रैल को केशवपुरम औद्योगिक क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिवार ने दावा किया है कि उन्हें एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। जांचकर्ताओं का दावा है कि पीड़ित अपने अपहरणकर्ताओं को जानता था, लेकिन अभी यह पुष्टि होना बाकी है क्या वे उसके मित्र थे।
मृत इंजीनियर के भाई ने दावा किया कि अपहरणकर्ताओं ने फोन किया और एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि तुम उसे सुरक्षित चाहते हो तो पुलिस या मीडिया को सूचना नहीं देना।’ भाई का आरोप है कि पुलिस ने पहले मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है ।












Click it and Unblock the Notifications