यूपी की हार से उबर नहीं पा रही भाजपा

BJP Leader
लखनऊ। बसपा ने जहां यूपी विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी वहीं भाजपा अभी हार के सदमें से उबर नहीं पा रही है। पार्टी अभी भी हार पर मंथन करने में जुटी है। इस सम्बन्ध में भाजपा के वरिष्ठï नेताओं की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव ङ्क्षसह ने कहा कि विगत दिनों पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के लिए 27 कमेटियों का गठन किया गया था। बैठक में सभी कमेटियों ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को सौंप दिये।

पार्टी उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, महामंत्री संगठन रामलाल, महामंत्री तथा प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर तथा पूर्व महामंत्री संगठन संजय जोशी को हार के मंथन की मु य जिम्‍मेदारी दी गयी है। श्री सिंह ने बताया कि पार्टी को प्राप्त हुई रिपोर्टों का अध्ययन कर उसके निष्कर्षों के आधार पर कार्ययोजना बनायी जायेगी और आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

वहीं भाजपा की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि छह अप्रैल को सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भाजपा नेताओं का कहना है कि वह कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते हैं। पहले विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा होगी इसके बाद ही अगली रणनीति तय की जायेगी। वैसे भाजपा के वरिष्ठï नेता अपनी हार से ज्यादा सपा के जीतने की वजह बता रहे हैं। इनका कहना है कि बसपा के खिलाफ लोगों में जो आक्रोश था, उसका फायदा सपा को मिला है लेकिन यह नेता यह नहीं बता पा रहे हैं कि भाजपा इसका फायदा क्यों नहीं ले सकी।

उधर बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए पार्टी नेताओं को लोकसभा चुनाव में जुटने के आदेश दिये है। बसपा ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उधर सपा में भी लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरू हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+