बच्चों को हिंसक बना रहा है 'कोलावरी डी' सांग

गाने के बोल बेहद हिंसक हैं। इस पर पाबंदी लगनी चाहिए। सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या फिल्म थ्री की निर्माता हैं, जिस फिल्म का यह गीत है। उनके पति धनुष ने यह गीत गाया है। फिल्म गत 30 मार्च को रिलीज हुई है, लेकिन इसका गाना कोलावरी एक लंबे समय से बाजार में धूम मचा रहा है। ऐसे में सबसे लंबा भाषण देने के लिए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके एम मदास्वामी ने गाने के संदेश को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है।
अमेरिका साइकोलॉजिकल एसोसिएशन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा है कि गाने के बोल इसे आक्रामक बनाते हैं। मदास्वामी का कहना है कि कोलावरी डी हिंसक गानों की श्रेणी में आता है। आमतौर पर लड़के, लड़कियों को चिढ़ाने के उद्देश्य से इसका प्रयोग करते हैं। मालूम हो कि इस गाने ने रातो रात प्रसीद्धि की उंचाईयों को छू लिया था और इंटरनेट की दुनिया में एक नई क्रांति ला दी थी।












Click it and Unblock the Notifications