पेट्रोल-डीजल-गैस के दाम अभी नहीं बढ़ेंगे

सूत्रों के मुताबिक मौजूदा राजनीतिक माहौल में पेट्रो मूल्य वृद्धि का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सबसे बड़ी अड़चन तो यूपीए सरकार की अपनी सहयोगी व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ही पेश आ सकती है। दिसंबर 2011 में जब अंतिम बार पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई गई थी तब बड़ी मुश्किल से ममता बनर्जी को मनाया गया था। तब ममता ने यह भी कहा था कि अगली बार आम जनता पर बोझ डाला गया तो वह सरकार से समर्थन वापस ले लेंगी। रेलवे किराया वृद्धि पर ममता के रवैये को देखने के बाद कांग्रेस अब यह जोखिम नहीं लेना चाहती। सरकार के पैर में आम बजट ने भी जंजीर डाल दी है। आम बजट 20012-13 से संबंधित वित्त विधेयक पर वोटिंग अभी होनी है। ऐसे में अगर पेट्रो मूल्य वृद्धि की गई तो आम बजट को पारित करवाना मुश्किल हो सकता है। वित्त विधेयक के पारित नहीं होने की सूरत में सरकार भी गिर सकती है। इस मजबूरी को पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी भी बखूबी समझ रहे हैं। यही वजह है कि वह भी अपने स्तर पर तेल कंपनियों को यह समझा रहे हैं कि जहां तीन महीने इंतजार किया, वहां कुछ हफ्ते और इंतजार कर लें।












Click it and Unblock the Notifications