लिफ्ट गिरने से इंजीनियर सहित तीन की मौत

इसी दौरान लिफ्ट धड़ाम से नीचे आ गिरी। इसके बाद तीनों को लिफ्ट से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि जांच में कंपनी अधिकारियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। रहेजा बिल्डर, प्रोजेक्ट मैनेजर व अज्ञात साइट इंचार्ज के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत कार्य में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं शीतला माता मंदिर से मुंडन कराकर लौट रहे एक सात महीने के बच्चे की मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। बिलासपुर क्षेत्र में टोल पिलर से टेंपो के टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। टेंपो मंदिर से लोगों को लेकर रेवाड़ी लौट रहा था। मृतक बच्चा व घायल इसी टेंपो में सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications