सुबह मदरसे में पढ़ाता था, शाम को चोरी करता था

इनकी पहचान मोहम्मद जाहिद (20) मोहम्मद अब्बास (19) और युनूस हसन (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 19.41 लाख रुपये कैश, चोरी की तीन कारें और तीन महंगे मोबाइल बरामद किए हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रभाकर ने बताया कि 15 मार्च को चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएटीएस को भी जांच में लगाया गया। इस दौरान पता चला कि वारदात में मेवाती गैंग का हाथ है। किशन कुंज इलाके के मदरसे में रहकर बदमाश गैंग चला रहे हैं। वारदात के बाद से मदरसा संचालक साथियों समेत गायब है। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने जाहिद, युनूस और मोहम्मद अब्बास को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया।
जाहिद ने बताया कि युनूस गैस वैल्डिंग का काम करता था। उसने गैस कटर से एटीएम काटा। जाकिर हुसैन कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा जाहिद मदरसे में बच्चों का पढ़ाता था। वह मेवात के लड़कों के साथ मिलकर काफी समय से पूर्वी जिला में वाहन चोरों का गैंग चला रहा था। वाहन चुराने के बाद गिरोह के सदस्य इन्हें मेवात ले जाकर अच्छे दामों में बेच देते थे। आरोपियों ने चोरी किए रुपयों से अपने लिए महंगे-महंगे मोबाइल खरीदे थे। पीएनबी के स्थानीय एटीएम से माल उड़ाने के बाद तीनों आरोपियों ने जमकर ऐश किया। उन्होंने चोरी किए गए रुपयों से शॉपिंग मॉल में खरीदारी की। इसके अलावा ब्रांडेड महंगे मोबाइल खरीदे और अपना-अपना उधार चुकाया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों के लिए जाहिद का मदरसा सबसे महफूज स्थान था। वारदात के बाद बदमाश वहां शरण लेते थे।
मदरसा होने की वजह से किसी को उन पर शक भी नहीं होता था। कुछ समय पहले जाहिद के पिता शहाबुद्दीन इस मदरसे को चलाते थे। आठ साल की उम्र से जाहिद अपने पिता के साथ यहां रह रहा था। पिता के मेवात जाने के बाद जाहिद ही मदरसे को चलाने लगा। डीयू से ग्रेजुएशन कर रहा जाहिद बच्चों को पढ़ाता था, लेकिन कम समय में ज्यादा रुपये कमाने के लालच ने कई साल पहले उसे वाहन चोर बना दिया। जाहिद मेवात के करीब दर्जन भर युवकों के साथ पूर्वी जिला में कई सालों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वाहन चुराने के बाद वे रात के समय मदरसे में रुकते थे और अगले दिन मेवात ले जाकर वाहनों को ठिकाने लगा देते थे। करीब छह माह पूर्व लक्ष्मीनगर में वैल्डिंग का काम करने वाला युनूस जाहिद के संपर्क में आया। उसने दुकान बंदकर वाहन चोरी के लिए मास्टर चॉबी बनाना शुरू कर दिया। इसके बदले उसे अच्छे रुपये मिलते थे। गीता कालोनी वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी युनूस के घर बरेली चले गए। दिल्ली वापस आने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।












Click it and Unblock the Notifications