मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद पर 51 करोड़ का ईनाम

Hafiz Saeed
दिल्‍ली। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा अमेरिका ने किया है। हाफिज सईद मुंबई आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड भी माना जाता है। इतना ही नहीं सईद के साले और लश्‍कर के सहसंस्‍थापक अब्‍दुल रहमान मक्‍की पर भी 15 करोड़ डालर का इनाम रखा गया है।

आपको बताते चलें कि हाफिज स‍ईद की अगुवाई में लश्‍कर-ए-तैयबा दुनिया की सबसे बड़े आतंकवादी संगठन अलकायदा को भी टक्‍कर देने लगा है। प्रमुख रूप से भारत के खिलाफ काम करते हुए लश्कर-ए-तैयबा यूरोप और ऑस्ट्रेलिया तक भी जा पहुंचा है। अमेरिकी अखबार की मानें तो ऐसा ऐलान किया गया है कि हाफि‍ज सईद के बारे में अहम जानकारी देने वाला भी इनाम का हकदार होगा, बशर्ते वो जानकारी सईद की गिरफ्तारी में मददगार साबित हो।

उल्‍लेखनीय है किम दुनिया के मोस्ट वॉन्‍टेड आतंकवादियों की लिस्ट में अब सईद से ऊपर सिर्फ अलकायदा का अल जवाहिरी है। अमेरिका ने हाफि‍ज सईद को दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादियों में से एक माना है। अमेरिका ने सबसे ज्यादा 150 करोड़ रुपए का इनाम लादेन की मौत के बाद अलकायदा के चीफ बने अयमान अल जवाहिरी पर रखा है। दूसरे नंबर पर हाफिज सईद के साथ अलकायदा के यासिन अल सूरी, अबू दुआ और तालिबानी मुल्ला उमर हैं। पाकिस्तानी तालिबानी हकीमुल्लाह और अलकायदा के सैफ अल अदल के सिर पर 25-25 करोड़ रुपए का इनाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+