आर्दश घोटाला: आईएस अधिकारी सहित दो लोग सीबीआई हिरासत में

एजेंसी ने उनसे घोटाले के संबंध में गहन पूछताछ की। सीबीआई के अनुसार 1978 बैच के आईएएस अधिकारी पाठक ने निगम निकाय की संबंधित समिति की अनुमति के बगैर पॉश इलाके कोलाबा में इमारत को 100 मीटर से अधिक उंचा बनाने की कथित तौर पर मंजूरी दी थी एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पाठक को इसके बदले आदर्श सोसाइटी इमारत में बेटे के नाम से एक फ्लैट मिला।
एजेंसी को पाठक के खिलाफ अभियोजन की अनुमति मिल चुकी है। पाठक मामले में 14 आरोपियों में से एक हैं। राज्य के पूर्व सूचना आयुक्त तिवारी भी इस मामले में आरोपी हैं। मालूम हो कि भारतीय सेना की कोर्ट ऑफ इक्वायरी ने मुंबई के आदर्श सोसायटी घोटाले में पूर्व सैन्य अध्यक्ष दीपक कपूर और जनरल एनसी विज को भी दोषी ठहराया है। कोर्ट ने चार अन्य लेफ्टिनेंट जनरल और तीन मेजर जनरल को भी दोषी पाया है।












Click it and Unblock the Notifications