केजरीवाल से नाराज है हिमाचल सरकार, मुलाकात रद्द

केजरीवाल ने हिमाचल के लोकायुक्त विधेयक को बहुत की कमजोर और निष्प्रभावी करार दिया था और यह भी सवाल किया था कि राज्य में इस तरह का विधेयक लाकर क्या भाजपा उत्तराखंड में भाजपा नीत तत्कालीन सरकार की ओर से इसी साल लाए गए मजबूत विधेयक को अस्वीकार कर रही है। भरतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी केजरीवाल ने कहा था विधेयक बहुत ही कमजोर और निष्प्रभावी है और इसमें भ्रष्ट लोगों को सजा देने की बजाय उन्हें बचाने के गैर-कानूनी प्रावधान हैं।
उत्तराखंड के मजबूत लोकपाल विधेयक को अपनाने की बजाय हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से तैयार लोकपाल विधेयक के कई विवादित प्रावधानों को इसमें शामिल कर लिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मालूम हो कि सांसदों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद केजरीवाल चारों तरफ से प्रतिक्रियाओं से घिर गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications