बादमाशों ने हवलदार को गोली मारी, सिपाही पर भी बोला हमला

पुलिस के अनुसार, नरेला थाने के पांच पुलिसकर्मी रात में करीब दो बजे गश्त करते हुए डीएसआईडीसी सेक्टर पांच के पास स्थित बवाना पावर प्लांट के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्लांट के पीछे यार्ड में एक चैंपियन ऑटो खड़ा था जिसमें करीब 15 लोग कबाड़ को उठा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने आवाज लगाई तो सभी ने छुपने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें ललकारा तो बदमाशों ने दो गोलियां चला दीं। एक गोली हवलदार ओमप्रकाश के पेट में जा लगी। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग करते हुए भागते हुए बदमाशों का पीछा करते हुए एक को दबोच लिया। इसे छुड़ाने के क्रम में एक बदमाश ने सिपाही महेंद्र के सिर पर सरिया से वार कर दिया। जख्मी पुलिसकर्मियों को सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मी भी संदेह के घेरे में है।












Click it and Unblock the Notifications