विजय माल्या का वादा, 10 अप्रैल तक मिल जायेगी कर्मचारियों को सैलरी

कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में माल्या ने कहा है कि सभी जूनियर स्टाफ को बुधवार को वेतन मिलेगा वहीं पायलटों और इंजिनियरों को 9 व 10 अप्रैल को सैलरी दी जायेगी। माल्या ने बताया कि 31 मार्च से पहले विभिन्न टैक्स अथॉरिटीज को 64 करोड़ रूपए भुगतान कर दिया गया है, जिसके बाद रविवार को एयरलाइन के खातों को नियंत्रण मुक्त कर दिया गया।
मालूम हो कि भंयकर वित्तिय संकेट से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस के कई बैक खातों को सरकार ने फ्रिज कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ वेतन ना मिलने के कारण कर्मचारी हड़ताल की धमकी भी दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications