गुड़गांव: जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी

online job
गुडग़ांव। ठगों ने लोगों को रोजगार दिलाने के नाम पर अब ऑनलाइन को अपना धंधा बना लिया है। डीएलएफ फेज-दो थाने में ऑनलाइन जाब ऑफर के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक की शिकायत पर डीएलएफ फेज-दो थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा मामले की जांच कर चुकी है।

कंपनी के निदेशक संदीप पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि अचानक उनके पास पिछले कुछ दिनों से कई लोगों के नियुक्ति संबंधी फोन आ रहे थे। इनलोगों का कहना था कि उन्हें कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र मिला है। नियुक्ति पत्र के बदले में इनलोगों से धनराशि भी ली गई। पहले मामले की शिकायत उन्होंने आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा से की थी।

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीएलएफ फेज दो थाने में साइबर एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुसंधान अधिकारी एसएचओ जंगशेर सिंह ने बताया कि ई मेल आईडी हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया गया।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का उन्होंने दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+