परीक्षा देने गई छात्रा की मांग में भर दिया सिंदूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को चित्रकूट के जनसेवा इंटर कालेज में पोद्दार इंटर कालेज की एक छात्रा हाई स्कूल की परीक्षा देने गई थी। गुरुवार को हाई स्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसी परीक्षा केंद्र पर चित्रकूट इंर कालेज का दसवीं का छात्र शिवम पटेल भी गया हुआ था। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही शिवम ने छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया।
परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक ने बताया कि छात्र की इस हरकत से केंद्र में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले लिया। अन्य छात्रों की मानें तो शिवम काफी दिनों से उस छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला एक तरफा प्रेम संबंध का सामने आ रहा है और छानबीन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications