झारखंड: राज्य सभा चुनाव के दौरान सवा दो करोड़ रुपये बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी सुशील अग्रवाल की है जो राज्य सभा चुनाव लड़ रहे हैं और आरके अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। झारखंड से राज्यसभा के दो सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए यहां विधानसभा परिसर में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया और मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान के बाद शाम को मतगणना का काम होगा। कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
वहीं रकम बरामदगी के बाद झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में बैठक हो रही है। विश्वासनीय सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग झारखंड के राज्यसभा चुनाव को स्थगित कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications